बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: पीएम मोदी ने जारी किया बीजेपी का 'संकल्प पत्र', इन मुद्दों को बनाया मुख्य केंद्र

BREAKING: पीएम मोदी ने जारी किया बीजेपी का 'संकल्प पत्र', इन मुद्दों को बनाया मुख्य केंद्र

PATNA: भारतीय जनता पार्टी आज अपनी चुनावी घोषणापत्र जारी कर दी है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र की नाम 'संकल्प पत्र' रखा है। बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना चुनाव घोषणापत्र 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है। भाजपा ने इस बार अपनी घोषणा पत्र में  युवाओं, किसानों और महिलाओं को मुख्य केंद्र बनाया है। 

बता दें कि, दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी का 'संकल्प पत्र' जारी किया है। इसके पहले जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में पिछले 10 सालों में पीएम मोदी के किए गए कामों को गिनाया है। 

उन्होंने बताया कि, पीएम मोदी के कार्यकाल में हर गांव तक सड़क पहुंची है। बीजेपी अपने विचारधारा से कभी नहीं हटी। हर सकारात्मक गतिविधियों से पीएम मोदी का जुड़ा रहा है। धारा 370, राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक को खत्म कराना, नारी शक्ति बंधन अधिनियम को पारित करना। पीएम मोदी ने इस सभी सपनों को सच कर दिखाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर की जन्मजयंती है। हम उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हैं। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। उनके बताए रास्ते पर चलकर बीजेपी ने भी हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी।

बता दें कि, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को गिनाया है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने जो कहा वो किया है। पीएम ने गरीबों और महिलाओं के विकास के लिए काम किया है। राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 को हटाना, नारी शक्ति अधिनियम को लागू करना। हमने जो कहा वो किया है। 5 सालों में हमने हर वादे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र के लिए 15 लाख लोगों से सुक्षाव लिया गया है।  

Suggested News