बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में प्रोटोकॉल तोड़ अचानक पैदल चलने लगीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा में तैनात जवान हुए हैरान

पटना में प्रोटोकॉल तोड़ अचानक पैदल चलने लगीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा में तैनात जवान हुए हैरान

PATNA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस वक्त बिहार में हैं। वहीं राष्ट्रपति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महामहिम ने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए पैदल ही आम जनता से मिलने चल दी। वहीं महामहिम के अचानक गाड़ी से बाहर आने से सुरक्षा में तैनात सभी जवान सहित अधिकारी हैरान हो गए। वहीं द्रौपदी मुर्मू के इस  कार्य का वाहवाही हो रहा है। द्रौपदी मुर्मू ने आम लोगों से मुलाकात कर उनके अभिवादन को स्वीकार किया है। 

उनकी इस व्यवहार ने मौके पर मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म 3 दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। आज सुबह उन्होंने कृषि रोड मैप का शुभारंभ किया। जिसके बाद उन्होंने पटना साहिब स्थित तख़्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इसी बीच अचानक कुछ ऐसा हुआ कि महामहिम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सभी जवान हैरान रह गए।

बता दें कि, तख़्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा से लौटते समय अचानक ही राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म अपने कारकेड को रुकने का इशारा किया और फिर खुद गाड़ी से उतर कर सड़क के पास मौजूद स्थानीय लोगों के बीच पहुंच गई और उनका अभिवादन स्वीकार किया। उनके इस व्यवहार का लोगों ने तारीफ किया। राष्ट्रपति ने वहां खड़े लोगों के साथ साथ बच्चों से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति गाड़ी से उतरकर लगभग 100मीटर तक पैदल चलती रहीं। 

गौरतलब हो कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वह गया, पटना और मोतिहारी में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेगे वाली हैं। राष्ट्रपति कल मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद वह पटना एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वहीं अपने दौरे के तीसरे और आखरी दिन राष्ट्रपति गया के दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद वह वहीं से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। 

Suggested News