बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: 50 Kg के क्वार्टर फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट, 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन को हराया

BREAKING: 50 Kg के क्वार्टर फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट, 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन को हराया

DESK: जो अब तक नहीं हारी उसे विनेश ने हराया। पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग में विनेश फोगाट ने 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन को हरा दिया है। विनेश फोगाट ने जापान की सुसाकी यू को हराते हुए दमदार आगाज किया है। 

जापानी पहलवान तोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडल विनर थी। बाउट में उसने पहला पॉइंट भी लिया, लेकिन आखिरी मोमेंट पर विनेश फोगाट ने 'दंगल' की तरह फिल्मी अंदाज में पटकनी देते हुए बाजी अपने नाम कर ली। उन्होंने पहले दो पॉइंट लिए, जबकि इसके बाद एक और पॉइंट मिला।

इस तरह उन्होंने 3-1 से यह बाउट जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। विनेश फोगाट के लिए यह बाउट मुश्किल मानी जा रही थी, क्योंकि विनेश फोगाट ने कमाल करते हुए भारत की एक और मेडल की उम्मीद को कायम रखा है। फोगाट फैमिली की बिटिया को फाइटर माना जाता है। 

उन्होंने पिछले दो साल में तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं। लंबे समय तक रेसलिंग फेडरेशन के प्रमुख रहे बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसी वजह से बृजभूषण शरण सिंह को अपना पद भी गंवाना पड़ा। इस बीच उन्होंने तमाम बैरियर को पार करते हुए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

Editor's Picks