बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में भाई ने रिश्ते को किया शर्मसार, बहन से मंदिर में रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

वैशाली में भाई ने रिश्ते को किया शर्मसार, बहन से मंदिर में रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

VAISHALI : जिले में भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार करनेवाली एक घटना सामने आई है। मामला वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड के हुसैना गांव की बताई जा रही है। जहाँ रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना का वीडियो सामने आया है। बहन भाई के कलाई पर राखी बांधती है और उससे रक्षा का वचन लेती है। भाई भी अपने फर्ज को निभाते हुए बहन को उसके ससुराल विदा करता है। लेकिन जिले में एक चचेरे भाई ने मंदिर में बहन से शादी रचा ली और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

लड़की के माता-पिता को जब इस बात का पता चला। तब वह आनन-फानन में लड़की और लड़का को ढूंढने में लग गए। वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि चचेरे भाई और बहन के बीच 3 वर्षों से प्यार का चक्कर चल रहा था। लेकिन घर वालों ने इस बात का अनदेखी कर दिया। जिसके बाद लड़का और लड़की ने घटना को अंजाम दिया है। 

दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के घरवालों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। जैसे ही इसकी चर्चा गांव में फैली। भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद लड़का और लड़की के घर वालों ने फैसला लिया है की लड़का वाले इस लड़की को अपने घर में रखेंगे। लड़की प्रेग्नेंट बताई जा रही है।

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News