बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अबकी बार ब्रीफकेस में नहीं... लाल रंग के कपड़े में आया देश का ‘बही खाता’, जानिए क्या है खास

अबकी बार ब्रीफकेस में नहीं... लाल रंग के कपड़े में आया देश का ‘बही खाता’, जानिए क्या है खास

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। इस बार कई चीजें खास देखने को मिल रही है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हाथ में कोई ब्रीफकेस नहीं था बल्कि वह लाल रंग के कपड़े में बजट दस्तावेज को लेकर बाहर लेकरआयी थीं। 

ये एक बड़े बदलाव की नई तस्वीर है। कहा जाता है कि भारतीय संस्कृति में शुभ काम के लिए लाल रंग का विशेष महत्व होता है। मोदी सरकार ने भी लाल रंग को अपनाया है जो एक शुभ संकेत है।

इस बार ब्रीफकेस की जगह लाल कपड़े में बजट दस्तावेज पर मुख्य आर्थिक सलाहाकार केवी सुब्रमण्यन ने कहा कि यह एक भारतीय परंपरा है। बीफ्रकेस पश्चिमी परंपरा का प्रतीक है और हम इसे अब त्‍याग रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि यह बजट नहीं है बल्कि देश का बही खाता है।

बजट पेश से करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। अब वह केंद्रीय कैबिनेट में हिस्सा लेंगी, जहां से बजट को मंजूरी मिलेगी। उसके बाद इसे लोकसभा में पेश किया जाएगा।

Suggested News