बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ओडिशा से अयोध्या जा रही रामभक्तों से भरी बस ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, कई यात्री चोटिल

ओडिशा से अयोध्या जा रही रामभक्तों से भरी बस ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, कई यात्री चोटिल

EAST SINGHBHUM : ओडिशा से यूपी के अयोध्या जा रही लोगों से भरी बस आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। घटना झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह के पास सालबनी मेंहुई। यहां हाईवे पर पहले से खड़ी ट्रक में बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान बस  में सवार 60 यात्रियों में से छह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। बाकी लोग सुरक्षित हैं।

हादसे के कारणों को लेकर बताया कि सुबह का समय था। बस चालक को झपकी आई और इस दौरान खराबी के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक में बस की पीछे से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की वजह से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बाद में एक दूसरी बस की व्यवस्था की गई और उसमें सभी लोगों को जमशेदपुर की ओर रवाना किया गया।

डॉक्टर ने यह भी बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. घायलों के नाम अशोक दलाई (50), पीतांबर साह (53), सरोज कुमार नायक (29), प्रफुल्ल दास (40) और शिवनाथ (65) हैं। सभी ओडिशा के जजपुर के रहने वाले हैं।

Suggested News