बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंधेरी रात में अकेली गर्लफेंड का जन्मदिन मनाना पड़ा महंगा, दो पैरों पर आया युवक, व्हील चेयर पर पहुंचा अस्पताल

अंधेरी रात में अकेली गर्लफेंड का जन्मदिन मनाना पड़ा महंगा, दो पैरों पर आया युवक, व्हील चेयर पर पहुंचा अस्पताल

CHAPRA: राज्य में प्रेम प्रसंग से जुड़ी कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। इन मामलों में कई बार लड़के या लड़कियों के द्वारा एक दुसरे के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया जाता है। कई बार तो गुस्से में परिजनों के द्वारा लड़के को मौत की घाट तक उतार दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला छपरा से सामने आया है। जहां कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड की जन्मदिन पर केक लेकर उसके घर जाना युवक को महंगा पर गया है। 

दरअसल, यह मामला तरैया थाना क्षेत्र के शीतलपुर के माधोपुर गांव का है। जानकारी अनुसार लड़का अपनी गर्लफेंड के जन्मदिन के अक्सर पर एक लड़का केक लेकर अपनी गर्लफेंड से मिलने पहुंचा। इसी बीच लड़की के परिवार वालों की इसकी भनक लग गई। जिसके बाद परिजनों ने लड़के की जमकर पिटाई कर दी। परिजनों ने लड़के की इतनी धुनाई करी की दो पैरों पर आए युवक को व्हील चेयर पर अस्पताल ले जाना पड़ा।

बता दें कि, युवक माधोपुरा का रहने वाला है। उसका नाम अस्मत अली है। मामले को लेकर लड़के ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। उसका जन्मदिन था इसीलिए मैं केक लेकर उससे मिलने पहुंचा था।

वहीं लड़की के बार-बार मना करने के बाद भी उसके परिजनों ने लड़के की जमकर पीटाई की है। लड़के का कहना है कि लड़की द्वारा बुलाए जाने पर ही वह रात के अंधेरे में पहुंचा था। हम लोग केक काटने ही वाले थे तभी पता नहीं परिवार वाले कहां से आ पहुंचे, और जमकर मेरी पिटाई कर दी। 

Suggested News