बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

देश के गुमनाम महापुरुषों को राष्ट्र पटल पर लाने के लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध : शशिकांत

देश के गुमनाम महापुरुषों को राष्ट्र  पटल पर लाने के लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध : शशिकांत

GAYA : भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी नेताओं के अलावा गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदानों के राष्ट्र पटल पर लाने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के द्वारा एक व्यापक अभियान चलाया गया है। जो वर्ष 2022 के अमृत महोत्सव के रूप में शुरुआत की गई थी। केंद्र सरकार के इस अभियान का मुख्य उदेश्य अभी तक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता के उन गुमनाम सिपाहियों को गुमनामी के दलदल से बाहर निकाल कर लोगों को जानकारी देना है। उक्त बातें सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय से जुड़े शशिकांत शर्मा ने बेलागंज के ऐतिहासिक नेयामतपुर आश्रम का दौरा के उपरांत नेयामतपुर गांव और फतेहपुर गांव में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से मुलाकात के बाद कही। 

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के इस अभियान को लेकर लोगों से मिलने के दौरान पाया गया कि आज की वर्तमान पीढ़ी अपने पूर्वजों के द्वारा देश और समाज के लिए दिए गए बलिदानों से अनभिज्ञ हो गई है। अपने पूर्वजों के विरासत को संरक्षित करने प्रति युवाओं में चेतना की काफी कमी है। ऐसे में भारत सरकार की ओर से देश के स्वतंत्रता सेनानियो और उनके योगदानों को सम्मान देने के लिए मंत्रालय के पोर्टल पर डालकर संरक्षित करने का निर्णय लिया है। बेलागंज प्रखंड के दर्जनों क्रांतिकारी नेता हुए जिन्होंने भारत को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने में भूमिका निभाई थी। उनके बारे में जानकरी प्राप्त के उन्हें डाक्यूमेंटरी में शामिल किया जाएगा। 

नेयामतपुर आश्रम  दौरा के दौरान आश्रम ट्रस्ट के संरक्षक सदस्य सरोज सिंह ने शशिकांत शर्मा को बताया कि बेलागंज क्षेत्र के लोगों के बीच एक महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में तो अपनी भूमिका निभाई हीं थी। पूरे बिहार के किसानों को जमींदारों के चंगुल से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई थी। जो आज बिहार के जातीय समीकरण के राजनीति में इतिहास में पन्नो से भी गायब कर दिए गए। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष रविशंकर कुमार ने उन्हें बताया कि पंडित यदुनंदन शर्मा के द्वारा स्थापित आश्रम के संरक्षण के लिए वर्ष 2011 से लगातार स्थानीय युवाओं एवं बुद्धिजीवियों के द्वारा संघर्ष किया जा रहा है। मगर न तो सरकारी स्तर से और न ही प्रसासनिक स्तर से इस मुद्दे पर कोई अमल किया गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में मायूसी का आलम है। मौके पर पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट के संरक्षक सरोज सिंह, संरक्षक सदस्य रामप्रवेश सिंह, अध्यक्ष रविशंकर कुमार, वरीय सदस्य राजेश कुमार, राजाश्रय शर्मा, भाजपा नेता राजेंद्र राम, टुन्ना शर्मा, नीतीश राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Editor's Picks