बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची सांसद की पहल पर झारखंड में कई सड़को के चौड़ीकरण का मार्ग हुआ प्रशस्त, सेंट्रल ने फंड को दी मंजूरी

रांची सांसद की पहल पर झारखंड में कई सड़को के चौड़ीकरण का मार्ग हुआ प्रशस्त, सेंट्रल ने फंड को दी मंजूरी

Ranchi : झारखंड के एनएच समेत कई सड़कों की चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए केन्द्र सरकार ने फंड दिये जाने की मांग को मंजूरी दे दी है। यह मांग रांची के बीजेपी सांसद संजय सेठ की ओर से की गई थी। 

रांची के सांसद संजय सेठ ने पत्र लिखकर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से NH  75 और NH  33 को जोड़ने वाली सड़क सहित अन्य  कई सड़कों की चौड़ीकरण  एवं मजबूतीकरण के लिए सेंट्रल रिजर्व फंड से पैसे मांग की थी जिसे सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से मंजूरी दे दी गई है। 

बता दें कि NH 75 और NH 33  को जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इन सड़कों पर परिवहन का आवागमन अत्यधिक होता है यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरने के कारण इन सड़कों का चौड़ी करण  एवं मजबूतीकरण करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तथा रांची लोकसभा के अंतर्गत अन्य चार सड़कों की भी मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण  करने की मांग की गई थी जो निंलिखित है

(1) तैमारा से खूंटी (लंबाई लगभग 34 किलोमीटर)

(2) धुर्व रांची  से लोधमा -कर्रा - खूंटी   (लम्बाई 41km लगभग)

(3) रिंगरोड भूसुर से चुकरू  सिलादोन -खूंटी( लंबाई 28 km  लगभग)

(4) हाजाम से हुटार   NH  75 तक  (लंबाई 18 किलोमीटर लगभग) इन सभी काम को  केंद्रीय   सड़क निधि से करने की दिशा में   संबंधित अधिकारियों को पत्र भी प्रेरित कर दिया गया है। सांसद संजय सेठ ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार   व्यक्त किया है।

रांची से मो. मोइजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News