बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय तिरंगे पर अशोक चक्र की जगह लगा दिया चांद तारा, वीडियो वायरल होने के बाद उठी कार्रवाई की मांग

भारतीय तिरंगे पर अशोक चक्र की जगह लगा दिया चांद तारा, वीडियो वायरल होने के बाद उठी कार्रवाई की मांग

SHEOHAR : पैंगबर मोहम्मद के जन्म पर रविवार को निकाले गए जुलुस का एक वीडियो तेजी से वायरल रहा है, इस वीडियो में कुछ लोग हाथ में तिरंगा लेकर लहराते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन इस तिरंगे में से अशोक चक्र गायब नजर आ रहा है। वहीं चक्र की जगह हरे रंग से बना हुआ चांद तारा नजर आ रहा है। जुलूस के दौरान इस्तेमाल इस तिरंगे का वीडियो सामने आने के बाद अब इस पर विवाद शुरू हो गया है और इसे देशद्रोह का मामला बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

आनेवाले लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे स्वामी अखिलेश्वर दास ने वीडियो में दिख रहे तिरंगे को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा से अशोक चक्र गायब कर दिया गया और चांद तारा लगा दिया वो भी शिवहर में ।। ये देश द्रोह है कि नही ? बताइए । उन्होंने कहा कि अगर इस पर प्रश्न पूछा जाए तो भाजपा और हमारे जैसे लोग मुश्लिम विरोधी हो जाएंगे । उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की हिम्मत कहां से आती है कि देश की शान तिरंग से छेड़छाड़ करने की। 

कार्रवाई की मांग

अखिलेश्वर दास ने कहा कि जिन लोगों ने भी तिरंगे की शान में गुस्ताखी की है, उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन से मेरी मांग है कि देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए और उनकी गिरफ्तारी की जाए। 



Suggested News