बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीयू छात्र संघ चुनाव में जाप का डंका, अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर किया कब्जा

पीयू छात्र संघ चुनाव में जाप का डंका, अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर किया कब्जा

PATNA : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में बीजेपी, जदयू और राजद को पप्पू यादव की पार्टी जाप ने बड़ा झटका दिया है। 

चुनाव में अध्यक्ष और संयुक्त सचिव दोनो पदों पर जाप ने कब्जा कर लिया है। वहीं एबीपी को मात्र महासचिव के एक पद से संतोष करना पड़ा है।  जाप के मनीष कुमार अध्यक्ष व अमीर राजा ने संयुक्त सचिव पद पर कब्जा कर लिया है। वहीं  एबीपी की प्रियंका श्रीवास्तव ने महासचिव पद पर जीत हासिल की है। 

शनिवार को दिन में हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती देर रात 2 बजे तक चली। हालांकि की पहले राउंड में राजद को बढ़त मिली, लेकिन चौथे राउंड की   मतगणना के बाद स्थिति लगभग साफ हो गई। 

अध्यक्ष पद पर जेपीसी के मनीष कुमार छात्र राजद के आयुष पर बढ़त बना ली थी। जो अंत तक कायम रही। 

Suggested News