बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा : भीषण आगलगी की घटना तीन मासूम बच्चे जिंदा जले, गांव में मचा कोहराम

छपरा : भीषण आगलगी की घटना तीन मासूम बच्चे जिंदा जले, गांव में मचा कोहराम

CHAPRA : सारणजिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक घर में आग लगने से तीन बच्चे जिंदा जल गये है। घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के परसा थाना क्षेत्र के गंडक दियरा स्थित बलिगांव बांध गांव निवासी अम्बिका साह के घर में आग लग गई। कच्चा मकान होने की वजह से देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं इस दौरान घर में रखे गैस सिलेंड में ब्लास्ट हो गया। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के कई घर भी उसकी चपेट में आ गये।  

बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस दौरान घर के बड़े सदस्य पड़ोसी के यहां तिलक समारोह में गए हुए थे। वहीं घर के अंदर तीन मासूम बच्चे सो रहे थे। जो इस घटना में जिंदा जल गए। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ी आग बुझाने का प्रयास करती रही। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह,बीडीओ रजत किशोर सिंह व सीओ रामभजन राम भी वहां पहुंचे और मामले की जांच की। आग लगने का कारण बिजली का शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है। 

तीन बच्चों की मौत के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। 

Suggested News