बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ पूजा को लेकर पुलिस मुख्यालय की विशेष तैयारी, पटना समेत कई जिलों में विशेष बल की हुई प्रतिनियुक्ति

छठ पूजा को लेकर पुलिस मुख्यालय की विशेष तैयारी, पटना समेत कई जिलों में विशेष बल की हुई प्रतिनियुक्ति

PATNA: बिहार में छठ पूजा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सारी तैयारी पूरी कर ली है।एडीजी लॉ एंड आर्डर अमित कुमार ने बताया कि पटना, भागलपुर, औरंगाबाद और मुंगेर में रैपिड एक्शन फोर्स की एक- एक कम्पनी को तैनात किया गया है।छठ पर्व को लेकर पुलिस पूरी मुश्तैद है। पटना सहित अन्य जिलों में भी पुलिस मुख्यालय के तरफ से  विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया जा रहा है।रैपिड एक्शन फोर्स ,लाठी बल के अलावे सशस्त्र बल की भी तैनाती किया जा रही है।

 पटना  में 2225 लाठी बल, 1000 होम गार्ड,2 कम्पनी सशस्त्र बल,एक कंपनी रैफ की तैनाती की गई है। औरंगाबाद में 8 सौ लाठी बल,2 कम्पनी सशस्त्र बल,एक कम्पनी रैफ, नालंदा मे 210 लाठी बल ,2 कम्पनी सशस्त्र बल।

भागलपुर में 100 लाठी, 1 कंपनी सशस्त्र बल, एक कम्पनी रैफ की तैनाती की गई है। दरभंगा  में 1 कम्पनी सशस्त्र बल, 105 लाठी बल की तैनाती हुई है।अरवल में 50 लाठी बल,वैशाली में 80 लाठी बल,जमुई 78 लाठी बल,समस्तीपुर 1 कम्पनी सशस्त्र बल, लखीसराय में 82 लाठी बल,कटिहार 143 लाठी बल,मुंगेर 1 कम्पनी रैफ को लगाया गया है।

रेल जिला पटना को 80 लाठी बल अलग से,रेल मुजफ्फरपुर को 100 लाठी बल अलग से,रेल जमालपुर को 75 लाठी बल  दिया गया है। 

पटना से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News