बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री जी...रिश्वत में एक लाख रू मांगा जा रहा, यह सुन CM नीतीश बोले- परिवहन विभाग वाले को फोन लगाओ

मुख्यमंत्री जी...रिश्वत में एक लाख रू मांगा जा रहा, यह सुन CM नीतीश बोले- परिवहन विभाग वाले को फोन लगाओ

PATNA:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में हाजिर हैं. वे फरियादियों की शिकायत सुन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे। बिहार राज्य पथ परविहन निगम के एक रिटायर्ड कर्मी ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारा रिटायरमेंट नहीं दिया जा रहा। कोर्ट का भी आदेश आया. फिर भी विभाग के अधिकारी रिटायरमेंट का लाभ नहीं दे रहे। रिश्वत की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है कि एक लाख रू दो तब पैसा जायेगा।

एक लाख रू की रिश्वत मांगी जा रही

सहरसा के फरियादी द्वारा रिटायरमेंट लाभ के लिए एक लाख रू रिश्वत मांगे जाने पर मुख्यमंत्री बोले,परिवहन विभाग वाले को लगाओ। इसके बाद फोन परिवहन विभाग के सचिव को लगाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्यों नहीं लाभ मिल रहा है। फरियादी कह रहा कि कोर्ट का भी आदेश आया है,इसके बाद भी नहीं दिया जा रहा। इसको देखिए...।

एक दिव्यांग फरियादी ने मुख्यमंत्री से शिकायत की. कहा कि उन्हें जविप्र का लाईसेंस नहीं दिया जा रहा। हर जगह फरियाद लगाई,प्रधान सचिव ने भी आदेश दे दिया लेकिन डीएम सुन नहीं रहे। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को इस मामले को देखने को कहा. वहीं मधेपुरा से आये एक शख्स ने कहा कि हमारे टोला में सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को फोन कर कहा कि देखिए इसको. जब सारा काम किया हुआ है तो सड़क क्यों नहीं बनी। 

Suggested News