बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद परिजनों से मिले चिराग पासवान, कहा न ही सीएम और न ही किसी मंत्री ने दिया बयान

युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद परिजनों से मिले चिराग पासवान, कहा न ही सीएम और न ही किसी मंत्री ने दिया बयान

VAISHALI : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज जिले के तीसीऔता थाना क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान चिराग पासवान ने नीतीश सरकार एवं प्रशासन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले महीने एक युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। 

चिराग ने कहा की इस मामले को लेकर अभी तक न ही मुख्यमंत्री और न ही सरकार के किसी मंत्री ने बयान दिया हैं। वहीँ कोरोना के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी कोरोना की जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री अपना जानकारी साझा करने से संकोच करते हैं। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में तैनात सुरक्षाकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। कैबिनेट के कई मंत्री संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री को भी अपना ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावे मुख्यमंत्री समाज सुधार यात्रा पर निकले हुए थे। जिसमें काफी भीड़ थी। 

चिराग ने कहा की मुख्यमंत्री ने दूसरी लहर में अपने आवास को अस्पताल बनवा लिया था। पता नहीं उस वक्त भी उनको कोरोना हुआ था कि नहीं हुआ था, लेकिन जानकारी साझा करने से पूरा संकोच करते हैं।  




Suggested News