बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान ने बताया क्यों तीनों विभूतियों को सर्वोच्च सम्मान देना है स्वागत योग्य, पीएम मोदी का जताया आभार

चिराग पासवान ने बताया क्यों तीनों विभूतियों को सर्वोच्च सम्मान देना है स्वागत योग्य, पीएम मोदी का जताया आभार

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिन्हा राव, वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। पीएम की इस घोषणा के बाद से ही आम लोगों में खुशी देखने को मिल रही है। इस घोषणा के तुरंत बाद चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, पीएम ने दिल जीत लिया। इसी कड़ी में चिराग पासवान ने भी तीनों विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया है।  

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर चिराग पासवान ने कहा कि, "आजीवन किसानों, मजदूरों के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को देश के सर्वोच्च सम्मान "भारत रत्न" से सम्मानित करने का निर्णय ऐतिहासिक है। चौधरी साहब से मेरे पिता पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान के रिश्ते बेहद मधुर थे, किसान आंदोलन में दोनों ने किसानों की आवाज को बुलंद किया। यह सम्मान देश के हर एक अन्न दाताओं का सम्मान है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार। 

वहीं एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि, "देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और भारत में 'हरित क्रांति' के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। भारतीय कृषि और कृषकों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव के लिए स्वामीनाथन जी के अतुलनीय योगदान को यह देश सदैव याद रखेगा"।

साथ ही चिराग पासवान ने पी.वी नरसिन्हा राव को भारत रत्न दिए जाने वाले घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि, "देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी.वी नरसिम्हा राव जी को भारत रत्न से अलंकृत करने का निर्णय स्वागत योग्य है। भारत में उदारीकरण की शुरुआत कर आर्थिक विकास की मजबूत नींव रखने वाले श्री पीवी नरसिम्हा राव जी को यह सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद"।

Suggested News