बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान बिहार की सभी 243 विस सीटों पर तैयारी में जुटे,LJP संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पहुंचे दिल्ली,पार्टी सुप्रीमो के साथ होगी मीटिंग

चिराग पासवान बिहार की सभी 243 विस सीटों पर तैयारी में जुटे,LJP संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पहुंचे दिल्ली,पार्टी सुप्रीमो के साथ होगी मीटिंग

Patna: बिहार एनडीए में चिराग पासवान के तेवर नरम होने का नाम नहीं ले रहा।चिराग बिहार चुनाव को लेकर लगातार अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और किसी भी हालात के लिए तैयार रहने की अपील कर रहे। चिराग इसके पहले 119 विस सीटों पर चुनावी तैयारी में जुटे थे।लेकिन अब लोजपा बिहार की सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रही है।चिराग की इन दिनों सीएम नीतीश से बन नहीं रही।वे परोक्ष और अपरोक्ष रूप से नीतीश सरकार की खिंचाई करने से बाज नहीं आ रहे।

संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष दिल्ली तलब

 लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मिलने दिल्ली पहुंचे है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने दी है। उन्होंने बताया कि राजू तिवारी और चिराग पासवान के बीच कभी भी मुलाक़ात हो सकती है।

उन्होंने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी ने बिहार में दो चरणों में चुनावी तैयारी की है। प्रथम चरण में चिराग पासवान के निर्देश पर 119 सीटें पर तैयारी थी व दूसरे चरण में सभी 243 सीटों पर तैयारी की जा रही है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चिराग पासवान ने प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष विधायक राजू तिवारी को सभी सीटों पर बूथ का काम सौंप रखा है।

Suggested News