बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विस चुनाव: नालांद के 7 विधानसभा क्षेत्रों में सीएम नीतीश कुमार जनसभा को करेंगे संबोधित, इस प्रकार है सीएम के कार्यक्रम

बिहार विस चुनाव: नालांद के 7 विधानसभा क्षेत्रों में सीएम नीतीश कुमार जनसभा को करेंगे संबोधित, इस प्रकार है सीएम के कार्यक्रम

पटना...बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण का चुनाव प्रचार अब थम चुका है, लेकिन 3 नवंबर होेने वाले दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दल अब भी सक्रिये हैं। पार्टी के आला नेता जनता के बीच पहुंचकर लगातार प्रचार करने में जुटे हैं। इस बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 अक्टूबर को नालंदा जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों की जनता को संबोधित करेंगे। 2020 का चुनावी कार्यक्रम।

जदयू के चुनावी अभियान के चैदहवें दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार 27 अक्टूबर को नालंदा जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों की जनता को संबोधित करेंगे। पहली सभा नालंदा जिले की अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के विंद स्थित  उच्च विद्यालय के मैदान में सुबह 10.30 बजे से होगी। 

वहीं, दूसरी सभा भी नालंदा जिले की ही नालंदा विधानसभा क्षेत्र के नूरसराय स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में सुबह 11.20 बजे से होगी। तीसरी सभा नालंदा जिले की राजगीर विधानसभा क्षेत्र के नानन्द स्थित गोलावा मैदान में दोपहर 12.10 बजे से होगी।

पशु हाट मैदान, इस्लामपुर में दिन की चैथी सभा में नालंदा जिले की इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगांे को मुख्यमंत्री की दोपहर 01.00 बजे से संबोधित करेंगे। दिन की पांचवी सभा नालंदा जिले की हिलसा विधानसभा क्षेत्र के  रामबाबू उच्च विद्यालय के मैदान में दोपहर 01.50 बजे से होगी। छठी सभा में मुख्यमंत्री के नालंदा जिले की हरनौत विधानसभा क्षेत्र के चंडी स्थित बापू उच्च विद्यालय के मैदान में दोपहर 02.40 बजे से जनता को संबोधित करेंगे। सातवीं और दिन की अंतिम सभा नालंदा जिले की बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र के रहुई स्थित प्रखंड कार्यालय के मैदान में दोपहर 03.30 बजे से होगी।


Suggested News