बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश कुमार का सीतामढ़ी दौरा आज, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यो का लेंगे जायजा

सीएम नीतीश कुमार का सीतामढ़ी दौरा आज, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यो का लेंगे जायजा

SITAMARHI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीतामढ़ी के दौरे पर आयेंगे। जहां वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।

सीएम सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलेगे। वही प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे  सामुदायिक किचेन और प्रशासनिक कार्यो का जायगा लेंगे। 

इधर सीएम के सीतामढ़ी आगमन को लेकर प्रशासन की ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

बता दें कि सीतामढ़ी जिला भयंकर बाढ़ से प्रभावित है। जिले के कई गांव पूरी तरह से जलमग्न है। पूरा जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। हजारो लोग बाढ़ से प्रभावित है। लोग राहत कैंपो में शरण लिए हुए है। 

प्रशासन की ओर से इनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

सीतामढ़ी से आदित्यनंद आर्य की रिपोर्ट 

Suggested News