बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़-सुखाड़ पर सीएम नीतीश ने बुलाई बैठक,शनिवार को सभी डीएम से करेंगे बात...

बाढ़-सुखाड़ पर सीएम नीतीश ने बुलाई बैठक,शनिवार को सभी डीएम से करेंगे बात...

पटनाबाढ़-सुखाड़ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बैठक बुलाई है।बैठक में सीएम सभी जिलों के डीएम से विडीयो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्थिति की जानकारी लेंगेसाथ हीं सीएम नीतीश बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदम का कितना पालन किया जा रहा है, इसकी भी जानकारी लेंगे। वहीं सुखाड़ वाले जिलों के डीएम से भी नीतीश कुमार बात करेंगे और ताजा हालात पर आवश्‍यक दिशा-निर्देश देंगे।

बता दें कि बिहार के 12 जिलों में बाढ़ से तबाही जारी है। लगभग 200 लोगों की बाढ़ की चपेट में आकर जान चली गई है।वहीं दक्षिण बिहार में सुखाड़ की स्थिति बनती जा रही है।लिहाजा नीतीश सरकार को एक साथ बाढ़-सुखाड़ पर साथ-साथ लड़ने की नौबत आ गई है।

शुक्रवार को विधानसभा में मुख्‍यमंत्री नीतीश ने बाढ़ पर अपना बयान दिया तथा कहा कि बाढ़ पीडि़तों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। 

बिहार में गहराते बाढ़ के संकट को देखते हुए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने राहत व बचाव को लेकर 14 जुलाई को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बाढ़ के हालात को देखते हुए मुख्‍यमंत्री ने कई महत्‍वपूर्ण निर्देश दिए। इतना ही नहीं, उन्‍होंने बैठक के तुरंत बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया था। इसके अलावे सुखाड़ वाले जिलों के लिए भी मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार संबंधित जिलों के डीएम को निर्देश दे रहे हैं।


Suggested News