बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राबड़ी आवास पैदल पहुंचे सीएम नीतीश, साथ में ललन सिंह भी मौजूद, तेजस्वी ने किया स्वागत

राबड़ी आवास  पैदल पहुंचे सीएम नीतीश, साथ में ललन सिंह भी मौजूद, तेजस्वी ने किया स्वागत

PATNA: बिहार की सियासत के लिए आज का दिन अहम है। आज करीब 4 सालों के बाद लालू यादव ने दस सर्कुलर राबड़ी आवास में दही चूड़ा भोज का आयोजन किया है। इस भोज में सीएम नीतीश कुमार भी शिरकत करेंगे। सीएम नीतीश की सिक्योरिटी पहले ही राबड़ी आवस पर पहुंच चुकी है। आज राबड़ी आवास पर पक्ष विपक्ष के नेताओं का जमावड़ा देखने को मिलेगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह पैदल ही 10 सर्कुलर राबड़ी आवास पहुंच चुके हैं। 

सीएम नीतीश गेट नंबर 2 से राबड़ी आवास में एंट्री लिए हैं। उनके साथ ललन सिंह और विजय चौधरी भी मौजूद हैं। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सीएम नीतीश के स्वागत के लिए पहुंचे। बिहार की सियासत में लालू यादव का दही चूड़ा भोज विशेष महत्व रखता है। राबड़ी आवास में नेताओं के आने के सिलसिला जारी है। मकर संक्रांति के दिन राबड़ी आवास पर रौनक देखने को मिल रहा है। 

वहीं पिछले 4 सालों से राबड़ी आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन नहीं हुआ था। लेकिन आज राबड़ी आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन है। जहां कई नेता और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि आज के दही चूड़ा भोज के बाद बिहार में सियासी में बदलाव आ सकते हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो खरमास के बाद नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। 

हालांकि जदयू या राजद की ओऱ से ऐसी कोई बात सामने नहीं आ रही है। वहीं सीएम नीतीश के राबड़ी आवास पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने उनके स्वागत के लिए गेट से बाहर निकलें। सीएम नीतीश भी अपने आवास से पैदल ही राबड़ी आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने बदलाव के अटकलों के बीच एक संदेश देने की कोशिश की है कि वह सभी एकजुट हैं।



Suggested News