बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागठबंधन सरकार में CM नीतीश का पहला जनता दरबार, फरियादी बोला- पचास हजार मांगा जा रहा

महागठबंधन सरकार में CM नीतीश का पहला जनता दरबार, फरियादी बोला- पचास हजार मांगा जा रहा

PATNA:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में शामिल हो रहे हैं. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यह पहला जनता दरबार है। इसके पहले 9 अगस्त को सीएम नीतीश जनता के दरबार में शामिल हुए थे। उसी दिन उन्होंने भाजपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था। जनता दरबार में शामिल होने के बाद शाम में इसकी घोषणा हुई थी। एक फऱियादी ने सीओ की माफियागिरी को लेकर मुख्यमंत्री कि शिकायत की।

फरियादी ने मुख्यमंत्री ने कहा कि जमाबंदी में सीओ घालमेल कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन कर कहा कि देखिए इस मामले को। जमाबंदी को लेकर परेशानी है। वहीं दूसरे फरियादी ने भी जमीन से जुड़े मामले की ही शिकाय़त की। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि कागज के लिए कर्मी पचास हजार रू मांग रहा है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन कहा कि इससे पचास हजार रू मांगे जा रहे हैं। इसके देखिए। 

Suggested News