बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कल चंपारण से समाज सुधार अभियान की शुरुआत करेंगे सीएम नीतीश, तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने की बैठक

कल चंपारण से समाज सुधार अभियान की शुरुआत करेंगे सीएम नीतीश, तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने की बैठक

MOTIHARI : सीएम नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान की शुरुआत बापू की कर्मभूमि चंपारण से 22 दिसम्बर को करेंगे। समाज सुधार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शराबबंदी,बाल विवाह,दहेज उन्मूलन ,जलजीवन हरियाली सहित जनकल्याणकारी योजनाओ पर सभा को संबोधित करेंगे। वही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने संयुक्त रूप से गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल से सम्बंधित स्थल का निरीक्षण के उपरांत प्रशासनिक पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पुलिस पदाधिकारी को कार्यक्रम को ले किया गया ब्रीफ़िंग किया गया। द्वय पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियो को अपने अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर तैनात रहने का सख्त निर्देश दिया गया।

डीएम व एसपी ने ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम स्थल पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। स्थल पर प्रतिनियुक्ति कर्मी लगातार कार्यक्रम की मोनिटरिंग करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांधी मैदान केंद्र के आस पास के रेडिएशन में प्रशासनिक चौकसी की जा रही है।

वहीं एसपी नवीन चंद्र झा ने पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अधिकारियों एवं व्यक्तियों की कोविड 19 प्रोटोकॉल के अनुरूप जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्यक्रम में जाने की अनुमति दी जाएगी। उक्त मौके पर जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News