बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना की सड़कों पर अब जल्द दौड़ेंगी सीएनजी गाड़ियां- सुशील मोदी

पटना की सड़कों पर अब जल्द दौड़ेंगी सीएनजी गाड़ियां- सुशील मोदी

PATNA : दिल्ली की तरह अब पटना में भी जल्द ही दौड़ेंगी सीएनजी गाड़ियां। इस साल के अंत तक राजधानी पटना में सीएनजी फीलिंग स्टेशन बन जाएंगे। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

CNG-VEHICLES-WILL-SOON-RUN-ON-PATNA-ROADS---SUSHIL-MODI3.jpg

उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से बंद बरौनी फर्टिलाइजर कारखाना  जल्द ही चाली होना वाला है। यह कारखाना भी गैस पर चलेगा । अब हन लोग  गैस बेस्ड इकॉनमी पर चल पड़े हैं  पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। अब मकान बनाने में भी पहले  गैस पाइप लगायी जाएगी । इस पर बिहार सरकार नया निर्देश जारी करेगीबिहार में बनने वाले 4 स्मार्ट सिटी शहरों में गैस पाइप लाइन से एलपीजी आपूर्ति शुरू  की जाएगी। पटना और बिहार शरीफ में तो  यह हो जाएगा लेकिन भागलपुर और मुजफ्फरपुर में इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कंपनी काम करे।

CNG-VEHICLES-WILL-SOON-RUN-ON-PATNA-ROADS---SUSHIL-MODI2.jpg

सुशील मोदी के मुताबिक केंद्र का लक्ष्य है की 2022 तक कच्चे तेल का इस्तेमाल 10 फीसदी कम किया जाए। सस्ता ईंधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। किसी जमाने मे बिहार की छवि पिछड़े राज्य की थी लेकिन आज हम विकास के रास्ते पर हैं। बिहार बदल रहा है।  गैस पाइप लाइन और क्लीन फ्यूल का इस्तेमाल बिहार को बदलने में मदद  करेगा।

Suggested News