बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस के चुनावी वादे पर बिहार की राजनीति गरमाई, जेडीयू ने कहा- डिग्री लाओ, नौकरी पाओ का वादा जनता के साथ सियासी मजाक

कांग्रेस के चुनावी वादे पर बिहार की राजनीति गरमाई, जेडीयू ने कहा- डिग्री लाओ, नौकरी पाओ का वादा जनता के साथ सियासी मजाक

PATNA : कांग्रेस की डिग्री लाओ, नौकरी पाओ के वादे पर सियासत गरमाई। कांग्रेस के वादे को जेडीयू ने चुनावी स्टंट बताया और कहा कि राज्य की जनता के साथ ये मजाक है। जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में डिग्री के आधार पर नौकरी सही नहीं है। योग्यता नहीं रहने पर ये जनता के साथ मजाक होगा। 

राजीव रंजन ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम किया गया है। कांग्रेस की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया गया वादा सियासी हो सकता है, लेकिन आप इसे सच नहीं मान सकते हैं। मरीजों की जान ज्यादा महत्वपूर्ण है। आपके योग्यता और दक्षता की अगर जांच नहीं हो और आपको नौकरी थमा दी जाए तो इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है। ये पूरी तरह से कांग्रेस के कुशासनिक राजनीति का परिणाम है। जनता को ऐसे वायदे और नारो पर विश्वास नहीं करना चाहिए। 


गौरतलब है कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने पर जोर दिया है। डिग्री दिखाने और इंटरव्यू के बाद सीधी बहाली को लेकर कांग्रेस ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। 


Suggested News