बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागठबंधन के लिए कांग्रेस के राहुल चुनाव प्रचार के मैदान में उतरेंगे, 3 और 4 को भी आएंगे बिहार

महागठबंधन के लिए कांग्रेस के राहुल चुनाव प्रचार के मैदान में उतरेंगे, 3 और 4 को भी आएंगे बिहार

PATNA...बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर एक बार फिर एनडीए के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महागठबंधन के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में आमने-सामने होंगे। पीएम मोदी चार जिलों में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे वहीं राहुल गांधी प्रदेश में 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

राहुल गांधी की बिहार में दो सभाएं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीन और चार नवम्बर को फिर बिहार आ रहे हैं। दोनों दिन वह दो-दो चुनावी सभाएं करेंगे। खास बात यह है कि राहुल गांधी इस बार भी मतदान के दिन बिहार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उस दिन बिहार में रहेंगे। 

कांग्रेस पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की तीन नवम्बर को किशनगंज और कटिहार में सभा होगी। उसी दिन दूसरे चरण की वोटिंग है। दूसरे दिन चार नवम्बर को भी वह बिहार आएंगे। उस दिन अररिया और बिहारीगंज में उनकी चुनावी सभाएं होंगी।







Suggested News