बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस नेताओं ने मनाई शूरवीर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि, कहा उनके शौर्य और बहादुरी की मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है

कांग्रेस नेताओं ने मनाई शूरवीर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि, कहा उनके शौर्य और बहादुरी की मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है

GAYA : आज कांग्रेस पार्टी की ओर से शूरवीर सपूत महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि स्थानीय इंदिरा गांधी चौक पर मनाई गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी सह संयोजक गया महानगर विकास संघर्ष समिति प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की महाराणा प्रताप के शौर्य और बहादुरी की मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है। महाराणा प्रताप युद्ध कौशल में परांगत होने के साथ साथ बेहद शक्तिशाली थे।


गया जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह महाराणा प्रताप विचार मंच के जिला संयोजक राम प्रमोद सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के आचरण से आज सीख लेने की आवश्यकता है। जिन्होंने अपने मान, प्रतिष्ठा और आचरण से कभी समझौता नहीं किया।

कार्यक्रम को गया जिला कांग्रेस वर्कर्स कमिटी के जिला अध्यक्ष असरफ इमाम, विनोद बनारसी, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान, सूबेदार सिंह, जय प्रकाश सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, अमित कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार ने किया।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News