बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी पर ट्वीट कर फंस गए अजय आलोक, कांग्रेस नेता कुमार आशीष ने जमकर ली खबर.....

राहुल गांधी पर ट्वीट कर फंस गए अजय आलोक, कांग्रेस नेता कुमार आशीष ने जमकर ली खबर.....

PATNA: राहुल गांधी पर टिप्पणी किए जाने पर जेडीयू नेता अजय आलोक और कांग्रेस नेता कुमार आशीष भींड गए।अजय आलोक ने राहुल गांधी पर ट्वीट कर अटैक किया था।जेडीयू नेता के ट्वीट के बाद कांग्रेस ने भी अजय आलोक को जवाब दिया है।

बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष ने अजय आलोक पर बड़ा हमला बोला है। उन्होने अजय आलोक को जवाब देते हुए कहा कि आपके पिताजी डॉक्टर हैं और आप पढ़े लिखे व्यक्ति दिखते है।लेकिन सुर्खियों मे रहने के लिए कोई भी वीडियो डालना आपका मानसिक संतुलन कुछ और दर्शाता है।

कुमार आशीष ने अजय आलोक पर हमला बोलते हुए कहा है कि आपके द्वारा राहुल गांधी और गांधी परिवार पर टिप्पणी करने से पूर्व अपनी औकात का अध्यन जरूरी है!बात बढ़ेगी तो दूर तलक जाएगी। 




Suggested News