बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराबबंदी को लेकर बोले कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, कहा क्यों सहे 10 हज़ार करोड़ का नुकसान, सदन में फिर से बात होगी

शराबबंदी को लेकर बोले कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, कहा क्यों सहे 10 हज़ार करोड़ का नुकसान, सदन में फिर से बात होगी

BHAGALPUR : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य के अलग अलग जिलों में शराब का अवैध रूप से कारोबार किया जा रहा है। कई जगहों पर आये दिन शराब की बड़ी और छोटी खेप पकड़ी जाती है। इसके मद्देनजर कई राजनीतिक दल इसे खत्म करने की मांग कर चुके हैं। 


बिहार में लागू शराबबंदी को लेकर जहां जीतन राम मांझी और आरसीपी सिंह के द्वारा शराबबंदी खत्म करने की मांग की जा रही है। वही कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने भी सरकार से मांग की है कि जब सभी जगहों पर शराब मिल रही है। 

ऐसी स्थिति में चाहे तो वरीय अधिकारियों पर कार्रवाई कर सख्ती से शराब बंदी लागू की जाए और अगर ऐसा नहीं होता है तो इसे खत्म कर दिया जाए। शराब बंदी के कारण बिहार में दस हजार करोड़ रुपए राजस्व का घाटा राज्य को हो रहा है। इस पर सदन में विचार करने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा की बिहार में शराबबंदी के पीछे होने के कारण न ही मुख्यमंत्री हैं और कोई विधायक। अधिकारी माफिया के साथ मिलकर इसे विफल बना रहे हैं। इसे सफल बनाने के लिए अधिकारियों पर कार्रवाई करने की जरुरत हैं।

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट  

Suggested News