बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नीच से नीच हरकत पर भी उतर सकती है – गिरिराज सिंह

नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नीच से नीच हरकत पर भी उतर सकती है – गिरिराज सिंह

PATNA : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि विपक्ष, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से इतना डर गया है कि उनकी सुरक्षा के सवाल पर भी राजनीति कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर खुल्लमखुल्ला आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहने में संकोच हो रहा है, लेकिन कांग्रेस पीएम मोदी के खिलाफ नीच से नीच हरकत पर भी उतर सकती है।

इस मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री की जान लेने की साजिश, देश की अस्मिता और सम्मान के खिलाफ साजिश है।

CONGRESS-MAY-GO-DOWN-ON-LOW-LEVEL-AGAINST-NARENDRA-MODI---GIRIRAJ-SINGH3.jpg

पुणे के भीमा कोरेगांव हिंसा में गिरफ्तार नक्सली नेताओं के पास से एक पत्र बरामद हुआ है जिसमें राजीव गांधी कांड दोहराने की बात की गयी है। इस पत्र में लिखा है-

प्रिय कामरेड प्रकाश,

मोदी के नेतृत्व में हिंदू फासीवाद का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसे रोकना जरूरी है। कुछ राज्यों में हार के बावजूद मोदी ने 15 राज्यों में सरकार बना ली है। अगर इसी रफ्तार में ये आगे बढ़े तो हमारी पार्टी के लिए मुश्किल हो जाएगी। हम एक और राजीव गांधी कांड के बारे में सोच रहे हैं। मोदी के रोड शो को टारगेट करना एक रणनीति हो सकती है।.....

इस पत्र के सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस और राजद ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया था। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा था कि मोदी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक रही है इस लिए वे सहानुभूति बटोरने के लिए ऐसी स्टोरी प्लांट करा रहे हैं।

CONGRESS-MAY-GO-DOWN-ON-LOW-LEVEL-AGAINST-NARENDRA-MODI---GIRIRAJ-SINGH2.jpg

इस मुद्दे पर कांग्रेस के नेता संजय निरूपम ने कहा था कि पुणे पुलिस का दावा गलत है। ये भाजपा की चाल भी हो सकती है। इसकी जांच होनी चाहिए।

विपक्षी दलों के इस बयान पर ही गिरिराज सिंह अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

Suggested News