बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस विधायक ने बनाया देश में सबसे लंबे समय तक MLA रहने का रिकॉर्ड, 51 वर्ष और तीन महीने से हैं विधायक

कांग्रेस विधायक ने बनाया देश में सबसे लंबे समय तक MLA रहने का रिकॉर्ड, 51 वर्ष और तीन महीने से हैं विधायक

DESK. कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमान चांडी ने मंगलवार को सबसे लंबे समय तक राज्य विधानसभा का सदस्य होने का रिकॉर्ड बना दिया। वह 18,728 दिन से अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पुठुपल्ली से विधायक हैं। चांडी ने विधायक के तौर पर 51 वर्ष और तीन महीने पूरे करने के साथ ही केरल कांग्रेस (एम) के पूर्व प्रमुख दिवंगत के.एम मणि का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

मणि पांच दशक तक अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पाला से विधायक रहे। इसी तरह चांडी भी बीते 50 से अधिक वर्ष से पुठुपल्ली से विधायक हैं। चांडी 1970 में पहली बार 27 वर्ष की आयु में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद से वह एक के बाद एक 11 चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं। कांग्रेस नेता चांडी (78) दो बार 2004 से 2006 और 2011 से 2016 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।

उनके देश में सबसे लम्बे समय तक विधायक बने रहने पर मंगलवार को कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी. केरल के साथ ही देश के कई अन्य हिस्सों से कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं ने चंडी को राजनीतिक जीवन में मिसाल कायम करने की बधाई दी. 


इस बीच, ओमान चांडी ने कहा कि वे 51 वर्ष से अधिक समय विधायक हैं. यह उनके प्रति जनता का स्नेह है. इसी के कारण वे बार बार विधायक चुने गए और केरल तथा अपने क्षेत्र की जनता के हितों की आवाज बने रहे हैं. वे इसी सेवा भाव के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे. 


Suggested News