बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी की योजना को अखिलेश सिंह ने बताया कांग्रेस का इकोनॉमिक सर्जिकल स्ट्राइक, देश से खत्म होगी गरीबी

राहुल गांधी की योजना को अखिलेश सिंह ने बताया कांग्रेस का इकोनॉमिक सर्जिकल स्ट्राइक, देश से खत्म होगी गरीबी

PATNA : प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी की योजना को ऐतिहासिक करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने दावा किया कि इस योजना के अमल में आने से देश की 20 फीसदी गरीबी दूर हो जाएगी। इस योजना से 5 करोड़ परिवार लाभांवित होंगे।

कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस कांग्रेस की तरफ से इकोनॉमिक सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया है। अखिलेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने गरीबी पर बड़ा प्रहार किया है। केंद्र में सत्ता में आने पर हम ऐसी योजना लाएंगे जिसकी देश से गरीबी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से अमीरी और गरीबी की खाई पाटने में मदद मिलेगी।

सीट शेयरिंग विवाद पर बोले कांग्रेस नेता

बिहार महागठबंधन में जारी सीटों के विवाद पर पूछे जाने पर अखिलेश सिंह ने कहा कि कहीं कोई विवाद नहीं है। कल दिल्ली जा रहे हैं, जल्द ही फैसला हो जाएगा। कीर्ति आजाद चुनाव लड़ेंगे लेकिन कहां से लड़ेंगे यह अभी नहीं बताएंगे।


Suggested News