बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व सीएम के लिए करेंगे प्रचार, शत्रुघ्न सिन्हा भी रहेंगे मौजूद

गया में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व सीएम के लिए करेंगे प्रचार, शत्रुघ्न सिन्हा भी रहेंगे मौजूद

NEWS4NATION DESK :कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज महागठबंधन प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए बिहार आ रहे है। राहुल दोपहर 2 बजे गया पहुंचेगे, जहां वे महागठबंध प्रत्याशी पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के पक्ष में एक रैली को संबोधित करेंगे। राहुल के इस रैली में शत्रुघ्न सिन्हा भी शरीक होंगे। रैली के बाद शत्रुघ्न सिन्हा जीतन राम मांझी के लिए रोड शो भी करेंगे।

बता दें कि गया लोकसभा सीट के लिए पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में गया के अलावा औरंगाबाद, नवादा और जमुई सीट के लिए वोटिंग होगी। जीतन राम मांझी का मुकाबला जेडीयू के उम्मीदवार विजय कुमार मांझी से है।

गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के हरि मांझी ने 3 लाख 26 हजार 230 वोट हासिल किये थे और 1 लाख 15 हजार 504 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। गया लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के रामजी मांझी रहे थे। इन्होंने 2 लाख 10 हजार 726 वोट हासिल किये थे। तब जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार के तौर पर जीतन राम मांझी 1 लाख 31 हजार 828 वोट पाकर तीसरे पर रहे थे।

Suggested News