बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीके पार लगाएंगे कांग्रेस की नैया, सोनिया गांधी को बताई चुनावी जीत की रणनीति

पीके पार लगाएंगे कांग्रेस की नैया, सोनिया गांधी को बताई चुनावी जीत की रणनीति

DESK. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं हैं। प्रशांत किशोर ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक की है। इसके बाद से उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।

प्रशांत किशोर ने 2024 के आम चुनाव में बीजेपी का सामना करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ आने की बात की थी। इसके साथ ही उन्होंने सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस में भी बदलाव किए जाने की वकालत की थी। उन्होंने पहले भी 2024 के आम चुनाव सहित बड़े चुनावों से पहले कांग्रेस को पुनर्जीवित करने में भूमिका के लिए कांग्रेस नेतृत्व के साथ बात की थी, लेकिन कई दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्ष अलग हो गए थे। 

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस प्रमुख को 2024 की चुनावी रणनीति पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी है। उनके द्वारा प्रस्तुत योजना को कांग्रेस प्रमुख द्वारा स्थापित एक समूह द्वारा देखा जाएगा और समूह अंतिम निर्णय के लिए पार्टी प्रमुख को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रशांत किशोर कांग्रेस में रणनीतिकार के रूप में काम करेंगे या पार्टी में शामिल होंगे, वेणुगोपाल ने कहा कि हर विवरण एक सप्ताह के भीतर सूचित किया जाएगा।

प्रशांत किशोर के करीबी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व और प्रशांत किशोर मुख्य रूप से 2024 के आम चुनाव के खाके पर चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर और कांग्रेस नेतृत्व 2024 के चुनाव के लिए समझौते पर पहुंचेंगे, इसके बाद गुजरात या किसी अन्य राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की जिम्मेदारी तय होगी। वहीं, कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर के साथ गुजरात चुनावों को लेकर बात हो रही है।


Suggested News