बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता, राज्यपाल को लिखा पत्र

प्रदेश अध्यक्ष की  गिरफ्तारी के विरोध में धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता, राज्यपाल को लिखा पत्र

News4nation desk :   यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के गिरफ्तारी के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्तायों द्वारा लॉकडाउन के बीच धरना का आयोजन  किया गया है। 

कुशीनगर जिलाध्यक्ष की नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्या  मुंह पर काली पट्टी बांधकर जिला मुख्यालय के समक्ष धरना पर बैठे है। वहीं अजय कुमार लल्लू की जल्द रिहाई की मांग करते हुए  राज्यपाल को पत्र लिखा है। 

कुशीनगर जनपद कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा राज्यपाल को संबोधित पत्र में कहा गया है कि कोरोना महामारी से पूरा देश त्रस्त है। इससे लघु उद्योग मछुआरे किसान प्रवासी मजदूर, बिहारी मजदूर, असंगठित मजदूर आदि का जीवन संकट में पड़ गया है।

पत्र में लिखा गया है कि इन प्रवासी मजदूरों के पैदल अपने गांव लौटने की पीड़ादायक तस्वीर सामने आने पर इनका दुःख कम करने हेतु परीवहन के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा 1000 बस देने की व्यवस्था की गई। लेकिन प्रदेश की योगी सरकार की हठधर्मिता के चलते मंजूरी नहीं मिली।

पत्र में लिखा गया है सरकार के जनविरोधी कार्य का विरोध करने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को लखनऊ जेल में बंद करके रखा गया है। उनको तुरंत रिहा किया जाए  साथ ही   प्रदेश सरकार द्वारा  कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं पर  गलत मुकदमा  दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है,  उसको तत्काल वापस लिया जाए। 

कुशीनगर से विद्या बाबा की रिपोर्ट 

Suggested News