बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

G-20 Summit : नई दिल्ली में मेहमानों के आने का सिलसिला जारी, ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री ऋषि सुनक पत्नी के साथ पहुंचे

G-20 Summit : नई दिल्ली में मेहमानों के आने का सिलसिला जारी, ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री ऋषि सुनक पत्नी के साथ पहुंचे

N4N DESK : नई दिल्ली में आयोजित होनेवाले G-20 समिट के मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बैठक के लिए नई दिल्ली दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार है। इसी कड़ी में आज ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री ऋषि सुनक पत्नी के साथ दिल्ली पहुँच गए हैं। 

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। वहीं बंगला देश की प्रधानमन्त्री शेख हसीना भी दिल्ली पहुँच गई हैं। मॉरीशस के प्रधानमन्त्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ समेत कई मेहमान गुरुवार (7 सितंबर) को दिल्ली पहुंच गए। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार (8 सितंबर) को पहुंचेंगे।

सबसे पहले मंगलवार को नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू दिल्ली पहुंचे थे। जिनका स्वागत केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया था। अलग-अलग देशों से आने वाले इन मेहमानों को रिसीव करने के लिए कई केंद्रीय राज्यमंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

बता दें की जी20 यानी ग्रुप ऑफ ट्वेंटी, ये 20 देशों का एक समूह है। ये 20 देश साल में एक बार एक सम्मेलन के लिए इकट्ठा होते हैं और दुनियाभर के आर्थिक मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, भ्रष्टाचार-विरोध और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हैं। जो देश इस सम्मेलन की अध्यक्षता करता है, उसका प्रमुख काम किसी विषय विशेष के प्रति सभी देशों के बीच आम सहमति बनाना होता है। जी20 में 19 देश- भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। हर साल अध्यक्ष देश कुछ देशों और संगठनों को मेहमान के तौर पर भी आमंत्रित करता है। नई दिल्ली में 9 और 10 सितम्बर को G-20 की बैठक की जाएगी। 

Suggested News