बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में ठंडा पीने को लेकर हुआ विवाद, फिर जमकर हुई गोलीबारी, गोली लगने से एक घयाल

नवादा में ठंडा पीने को लेकर हुआ विवाद, फिर जमकर हुई गोलीबारी, गोली लगने से एक घयाल

नवादा. जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर आदमपुर में दो लोगों के बीच ठंडा पीने को लेकर जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से फायरिंग भी की गयी। इस दौरान जगदीशपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को पैर में गोली लग गयी। इसके बाद चिंताजनक हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि जगदीशपुर गांव के रहने वाले 60 वर्षीय देव मांझी जानवर बांध रहे थे, उसी दौरान अचानक गोली उनके पैर में आकर लग गई। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारदीगंज में इलाज के लिए दाखिल हुआ। कर्यरत चिकित्सक ने इलाज के उपरांत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। 

बताया जा रहा है कि दो पक्षों में उत्पन्न विवाद में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया है। हालांकि इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा है कि गोलीबारी की घटना दोनों तरफ से मिली है। लेकिन गोली लगने की कोई पुष्टि अभी नहीं हुई है। ठंडा पीने को लेकर विवाद हुआ था। आवेदन मिलने पर दोनों पक्ष पर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो तीसरा व्यक्ति को गोली लगने की बात सामने आ रही है। अगर गोली लगी होगी तो उनकी भी आवेदन लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Suggested News