बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में मिड-डे मील बनाते समय फटा कुकर, महिला कर्मचारी झुलसी, स्कूल में झाड़ू लगाते दिखे छात्र

भागलपुर में मिड-डे मील बनाते समय फटा कुकर, महिला कर्मचारी झुलसी, स्कूल में झाड़ू लगाते दिखे छात्र

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र स्थित मसदी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने के दौरान कुकर ब्लास्ट हो गया। जिससे रसोइया गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में शिक्षकों ने घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया,जहां पर उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी अनुसार शनिवार की दोपहर प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने के दौरान यह हादसा हुआ है। स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि खाना बनाने के दौरान कुकर ब्लास्ट हो गया। जिससे की रसोइया जख्मी हो गई। हम लोगों ने तुरंत निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां पर घायल को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। घायल की पहचान सरिता देवी के रूप में की गई है।

वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल व्यवस्था पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि ना तो स्कूल का देखभाल सही से हो रहा है,ना तो स्कूल में शौचालय की समुचित व्यवस्था है। हालांकि कुकर कैसे फटी इसकी स्पष्ट जानकारी हम लोगों को नहीं है। लोगों ने आगे बताया कि इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे से झाड़ू मरवाया जाता है। टाइम पर शिक्षक नहीं पहुंचते हैं। इधर ग्रामीणों के आरोप पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि आरोप बुनियाद है।

मसदी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई के बदले स्कूल में झाड़ू मारते बच्चे दिख रहे हैं। जिसका एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि प्रधानाचार्य संजय कुमार ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है उन्होंने कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है।

Suggested News