बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कोरोना का फिर बढ़ी रफ्तार, जांच में सामने आए 1527 नए मामले

बिहार में कोरोना का फिर बढ़ी रफ्तार, जांच में सामने आए 1527 नए मामले

PATNA : बिहार में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राज्य भर में 26 सितंबर को लिए गए सैंपल की जांच में 1527 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। ऐसे साथी राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या एक बार फिर से 14863 पर पहुंच गई है।

जिन जिलों में संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं उसमें राजधानी पटना में 259, पूर्णिया में 116, बांका में 57, बेगूसराय में 49, भागलपुर में 63, पूर्वी चंपारण में 51, मधेपुरा में 57 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अब तक 163132 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी प्रतिशत 91.9 8  परसेंट है। वहीं बीते 24 घंटे में राज्य में डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल की जांच की गई है। 

Suggested News