बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में पड़ोसी को हथौड़े से जख्मी कर खुद थाने पहुंचा आरोपी, कहा-मैंने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने तत्काल हिरासत में लिया

गोपालगंज में पड़ोसी को हथौड़े से जख्मी कर खुद थाने पहुंचा आरोपी, कहा-मैंने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने तत्काल हिरासत में लिया

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर 12 में एक युवक ने अपने ही पड़ोसी को पूर्व के विवाद में हथौड़े से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे तत्काल ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के देखरेख में उसका ईलाज चल रहा है। जख्मी व्यक्ति की पहचान सरेया वार्ड नंबर 12 निवासी ब्रह्मदेव सिंह के 45 वर्षीय बेटा सुनील कुमार के रूप में की गई।

इस संदर्भ में बताया जाता है की जख्मी व्यक्ति हार्डवेयर का दुकानदार है। जो बाइक से अपने घर पहुंचा। इसी बीच नाले में पानी गिराने को लेकर दोनो पड़ोसी में विवाद उत्पन्न हो गई। विवाद के दौरान आरोपी ने उसके सिर पर हथौड़ा से वार कर दिया। जिससे वह लहू लुहान हो गया। वही आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद नगर थाना में पहुंच गया और मौजूद पुलिस कर्मियों से बताया की उसने हथौड़ा से अपने पड़ोसी पर हमला कर दिया हैं, जिसके बाद पुलिस उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। 

दूसरी तरह जख्मी व्यक्ति के परिजनों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दिया। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जख्मी को तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर भर्ती कराई। फिलहाल जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वही जख्मी व्यक्ति ने बताया की एक वर्ष पूर्व आरोपी ने मेरे किरायदार से जबरन अपने घर ट्यूशन पढ़ाने का दबाव डाल रहा  था। इंकार करने पर उसकी पिटाई की गई थी। जिसके बाद उसपर केस किया गया था। इसी बात को लेकर आज अकेला पाकर घटना को अंजाम दिया था। 

इस संदर्भ में डायल 112 के पुलिसकर्मी अनिल वर्मा ने बताया की आरोपी से हम लोगों को सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। दोनो पड़ोसी आपस में नाले में पानी गिराने को लेकर विवाद किए थे। इसी बीच आरोपी हथौड़े से वार कर दिया और थाना में खुद हाजिर हो गया है। परिजनों के साथ हमलोग जख्मी को लेकर सदर अस्पताल में इलाज करा रहे है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News