बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना का कहर, पटना के डॉक्टर और ए एन एम पाए गए पॉजिटिव, मचा हड़कंप

कोरोना का कहर, पटना के डॉक्टर और ए एन एम पाए गए पॉजिटिव, मचा हड़कंप

PATNA. देश मे कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके बाद बिहार में भी इसके मरीज मिलने शुरू हो गए है। ताज़ा मामला पटनासिटी के सबलपुर स्थित सबलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की है। जहां की एक डॉक्टर औऱ इसी स्वास्थ्य केंद्र की ए एन एम कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

स्वास्थ्य केंद्र की एक स्वास्थ्य कर्मी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह जब दोनों स्वास्थ्य केंद्र पहुँची तब इन दोनों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें दोनों पॉजिटिव पाई गई है।

हालांकि उन्होंने बताया कि इन दोनों का कोई भी ट्रेवलिंग हिस्ट्री नही है। इन दोनों में सर्दी,खासी,बुखार का सिस्टम है। जिसके बाद इनका जांच किया गया तब जाकर रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने सभी   स्टाफ और मरीजों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। और पूरे अस्पताल परिसर को सेनेटाईजेसन कराय जाने की बात कही है। जो डॉक्टर औऱ ए एन एम पॉजिटिव आयी है वह रूपसपुर नहर और एक सिपारा की रहनेबाली बताई जा रही है।



Suggested News