बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'भ्रष्ट' इंजीनियर रिश्वतखोरी के लिए पटना में रेंट पर ले रखा था फ्लैट, रेड में 20 लाख रुपये मिले नगद, दो बैगों की तलाश जारी

'भ्रष्ट' इंजीनियर रिश्वतखोरी के लिए पटना में रेंट पर ले रखा था फ्लैट, रेड में 20 लाख रुपये मिले नगद, दो बैगों की तलाश जारी

पटना. निगरानी ब्यूरो ने भ्रष्ट धनकुबेर कार्यपालक अभियंता को दो लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके ठिकानों पर रेड की। इस रेड में उनके ठिकानों से करीब 20 लाख नकद मिले हैं। इस दौरान दो बैग भी मिले हैं, जिस में नोट भरा हो सकता है। दोनों बैग को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। निगरानी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस भ्रष्ट इंजीनियर ने रेंट पर एक फ्लैट ले रखा था। वहीं पर रिश्वत के पैसे को छुपा कर रखता था।

निगरानी को एक वीडियो मिला है, जिसमें इंजीनियर उस फ्लैट में आते जाते दिख रहा है। निगरानी ने जब उस फ्लैट की तलाशी ली है तो वहां से दो बैग मिले हैं, जिसकी पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा कई अन्य कागजात भी मिले हैं। निगरानी की छापेमारी आगे भी जारी है।

दरअसल, निगरानी ब्यूरो ने राजधानी में भवन निर्माण विभाग सेंट्रल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार को 2 लाख रू लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। निगरानी ब्यूरो ने जाल बिछाया और गर्दनीबाग स्थित घर से 2 लाख रू रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया। भ्रष्ट अभियंता ने ठेकेदार से 6 लाख रू रिश्वत की मांग की थी। लेकिन सौदा 2 लाख में तय हुआ। निगरानी ब्यूरो ने सत्यापन के बाद उस भ्रष्ट अभियंता को गिरफ्तार कर लिया है।

निगरानी ब्यूरो ने भवन निर्माण विभाग के सेंट्रल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार को गिरफ्तार करने के बाद उसके आवास की तलाशी ली। इस दौरान उनके ठिकानों से करीब 20 लाख नकद मिले हैं। साथ ही दो बैग भी मिले हैं, जिस में नोट भरा हो सकता है। दोनों बैग को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

Suggested News