बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीपी ठाकुर ने सीएम नीतीश के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- झारखंड में बिहार से ज्यादा हुआ है विकास

सीपी ठाकुर ने सीएम नीतीश के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- झारखंड में बिहार से ज्यादा हुआ है विकास

PATNA: बिहार में भले ही बीजेपी ओर जेडीयू मिलकर सरकार चला रहे हैं लेकिन झारखंड में दोनों दल अलग-अलग ताल ठोंक रहे हैं। झारखंड में जेडीयू के अकेले दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद इसका असर बिहार में भी देखा जा रहा है। शनिवार को रांची में जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के रघुवर सरकार पर हमला बोला था इसको लेकर अब बीजेपी के सांसद सीपी ठाकुर ने पलटवार किया है।

सीपी ठाकुर ने रांची में दिए नीतीश कुमार के बयान को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सीपी ठाकुर ने कहा कि चुनाव की वजह से नीतीश कुमार ऐसा कह रहे हैं, जबकि उन्हें भी मालूम है कि झारखंड में बिहार से ज्यादा विकास हुआ है। वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को बिजनेसमैन करार देते हुए सीपी ठाकुर ने कहा कि वो तो बंगाल में भी ममता सरकार को बचाने में असफल होंगे।

बता दें कि रांची में शनिवार को जेडीयू के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  सीएम नीतीश ने विकास के मामले में झारखंड की तुलना बिहार से करते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य के बंटवारे के बाद लोग कहा करते थे, बिहार में अब सिर्फ लालू, आलू और बालू बचा है। अविभाजित बिहार का 54 फीसद हिस्सा बिहार, जबकि 46 फीसद हिस्सा झारखंड के पाले में गया, जहां खनिज-संपदा की प्रचूरता है। प्रति वर्ग किलोमीटर आबादी का राष्ट्रीय औसत 300 था, जबकि बिहार का 11 सौ। झारखंड की तुलना में बिहार की परिस्थितियां विपरीत थीं। इसके बावजूद जब वहां का विकास हो सकता है, तो झारखंड का क्यों नहीं?


Suggested News