बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक तरफा प्यार में ऐसा हुआ पागल, लड़की के इनकार के बाद बीच चौराहे पर जिंदा जलाया

एक तरफा प्यार में ऐसा हुआ पागल, लड़की के इनकार के बाद बीच चौराहे पर जिंदा जलाया

NEWS4NATION DESK : एक तरफा प्यार में पागल हुए एक शख्स ने दिल को दहलादेनी वाली घटना को अंजाम दिया। युवक ने लड़की द्वारा इनकार किये जाने के बाद उसे बीच चौराहे जिंदा जला दिया। घटना में 80 प्रतिशत झुलस चुकी लड़की जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। घटना महाराष्ट्र के वर्धा जिले की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि वर्धा जिले के हिंरगघाट में नंदोरी चौराहे पर एक शख्स ने 24 वर्षीय लड़की को जिंदा जला दिया। पीड़िता हिंगनघाट के मेट्रो वीमेन कॉलेज में पढ़ाती है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले शख्श की पहचान 27 साल के विक्की नगरारे के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि पहले से शादीशुदा व दो बच्चों का पिता विक्की बीते दो साल से लड़की से एकतरफा प्यार करता था।  कई बार उसने लड़की को अपने दिल की बात भी बताई थी, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया था। लड़की के इनकार के बाद वह बदला लेना की फिराक में था।

सोमवार सुबह 7 बजे लड़की कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। नंदोरी चौराहे पर वह बस से उतरी, तभी विक्की नगरारे वहां पहुंच गया। उसने बाइक से पेट्रोल निकाली और लड़की की तरफ बढ़ने लगा। इससे पहले की लड़की कुछ समझ पाती और अपना बचाव कर पाती, आरोपी ने पेट्रोल से भरा डिब्बा उसपर उड़ेल दिया और आग लगा दी।

घटना में 80 प्रतिशत झुलस चुकी लड़की को आनन-फानन में पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है।

इधर पुलिस ने आरोपी विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया है।  

Suggested News