बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: हिरन को गोली मार मांस बेचने के फिराक में थे शिकारी, वनकर्मियों ने एक को किया गिरफ्तार

CRIME NEWS: हिरन को गोली मार मांस बेचने के फिराक में थे शिकारी, वनकर्मियों ने एक को किया गिरफ्तार

बगहा: बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के कक्ष संख्या एम-22 में शिकारियों के द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की है। वनप्रमण्डल-2 के वन पदाधिकारी महेश प्रसाद ने बताया कि उत्तरप्रदेश से सटे वीटीआर जंगल के कक्ष संख्या एम-22 में गश्ती के दौरान कुछ शिकारियों को हिरण का शिकार करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। 

पकड़े गए अपराधियों में एक अपराधी उत्तरप्रदेश के बरवा द्वारिका सिसवा बाजार थाना महराजगंज निवासी रमेश सिंह के रूप में हुई है जबकि अन्य शिकारी वाल्मीकिनगर थाना निवासी रहुआ टोला के अनिल कुमार सिंह, राजन कुमार व प्रदीप कुमार बताए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो वृहस्पतिवार की शाम वीटीआर के कक्ष संख्या एम-22 एसएसबी झंडू टोला से करीब तीन किलोमीटर दूर सिरला जंगल मे वनकर्मियों ने गश्ती के दौरान शिकारियों को हिरण के शिकार करने के बाद उसके टुकड़े करते समय अचानक वनकर्मियों द्वारा धरदबोच लिया गया। हिरण को चार गोलियां मारी गई है। 

सिरला जंगल गंडक नदी से और उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे होने की वजह से शिकारियों की नज़र वीटीआर के जंगली जानवरों पर लगी रहती है। शिकारी हिरण, जंगली सुअर, बाघ व दूसरे अन्य जंगली जानवरों सहित वन पक्षियों पर नजर लगाये रहते हैं और मौका मिलते ही इनका शिकार कर लेते हैं। इनका शिकार मांस व चमड़े के लिए करते हैं। जानकारों के मुताबिक इनके मांस व चमड़े अंतराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे दामों में बिकते हैं।


Suggested News