बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: खेत में मिला अज्ञात युवक का निर्वस्त्र शव, इलाके में हड़कंप, नहीं हुई पहचान

CRIME NEWS: खेत में मिला अज्ञात युवक का निर्वस्त्र शव, इलाके में हड़कंप, नहीं हुई पहचान

नवादा: जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहूआरा गांव के पश्चिम खंधा में एक युवक का शव को पुलिस ने बरामद किया है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि रविवार को देर शाम कुछ लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद तुरंत नारदीगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार को ग्रामीणों ने सूचना दी। 

जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच के शव को कब्जे में ले लिया। खबर के अनुसार शव पानी भरे खेत में निवस्त्र और मुंह के बल था। 

क्षेत्र के लोग शव की शिनाख्त करने में लगे हुए थे लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। 


Suggested News