बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : आरजेडी विधायक पर लगा गंभीर आरोप, छपरा जिला पार्षद के देवर प्रमोद सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, लोगों में आक्रोश

अभी-अभी : आरजेडी विधायक पर लगा गंभीर आरोप, छपरा जिला पार्षद के देवर प्रमोद सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, लोगों में आक्रोश

CHAPRA : छपरा से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। जिला पार्षद प्रियंका सिंह के देवर प्रमोद सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि प्रमोद सिंह के घर वालों ने तरैया के आरजेडी विधायक मुंद्रिका राय पर गोली मारने का आरोप लगाया है। 

इशुआपुर प्रखंड के सतासी गांव के रहने वाले प्रमोद सिंह जिला पार्षद प्रियंका सिंह के रिश्ते में देवर बताये जा रहे हैं। खबर आ रही है कि प्रमोद सिंह की स्थिति खतरे से बाहर है। इशुवापुर पीएचसी में ईलाज किया जा रहा है।

 पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। इस घटना को लोग हाल ही हुए लोकसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। खबर ये भी आ रही है कि घटना से आक्रोशित लोगों ने आरजेडी विधायक मुंद्रिका राय को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुरक्षित निकाला।

Suggested News