नहर में फेंके मिले करोड़ों रुपए, लूटने के लिए दौड़ पड़े लोग, कई लोग बन गए लखपति, जानें कहां है यह मामला

SASARAM: खबर सासाराम की है। जहां शनिवार के दिन अजीबो- गरीब घटना देखने को मिली। दरअसल सासाराम के मुरादाबाद नहर में नोटो की सौकड़ों गड्डी बहते देखा गया। जिसके बाद हर तरफ हड़कंप मच गया। दर्जनो लोग नोट की गड्डी लूटने के लिए नहर में कूदे गए। लभी लोग दोनों हाथों में भर-भर कर पैसे लेकर भाग रहे हैं। लोगों में पैसे लूटने की होड़ मच गई। 

बता दें कि, नहर में कपड़े में बंधे नोटों के बंडल फेंके मिले है। इस बात की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, सभी नदी में कूद कर पैसे लूटने लगे। वहीं इस घटना का वीडियो विभिन्न सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नहर में 500, 200, 100 नोट के सैकड़ों गड्डी फेंके हुए मिले है। हर तरफ यही चर्चा है कि आखिर नहर में असली नोट के बड़े-बड़े बंडल क्यों फेंका गया है।

वहीं इस घटना को लेकर गांव के ही ग्रामीण ने बताया कि कपड़े में बंधा नोटों का बंडल 10 रुपए का था। रुपए देखकर प्रतीत हुआ कि वो काफी समय से नहर में होंगे। काफी संख्या में लोगों ने लूट मचाई है। कुछ लोग नहर में नहा रहे थे, तभी उन्होंने नोट बहते देखा। नोटों की संख्या को देख कुछ लोग आगे बढ़े तो देखा कि कुराइच पुल के नीचे पानी में कई सारे ऐसे बंडल फेंके हुए थे।

बताते चलें कि,मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि फिलहाल पुलिस ने मामले को लेकर किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं दी है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि नहर में नोट के बंडल मिलने की सूचना मिली है। पैसे किसके हैं, कहां से आए यह जानकारी नहीं है।