बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ट्रक से क्रूजर कार की हुई जोरदार टक्कर, हादसे में मारी गई आठ जिंदगियां, 11 की हालत नाजुक

ट्रक से क्रूजर कार की हुई जोरदार टक्कर, हादसे में मारी गई आठ जिंदगियां, 11 की हालत नाजुक

DESK : खबर महाराष्ट्र के लातूर से है। जहां शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें क्रूजर कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है। इस हादसे में आठ लोगों के मौत हो गई है, वहीं हादसे में 11 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस निरीक्षक अशोक खरात ने कहा, "लातूर अंबाजोगई रोड पर सैगांव के पास एक ट्रक और एक क्रूजर वाहन के बीच दुर्घटना हो गई। पुलिस की मानें तो हादसे में अब तक आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है,  वहीं 11 की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं इस हादसे में ट्रक से टकराने के बाद क्रूजर के परखच्चे उड़ गए हैं। 

समारोह में जा रहे थे सभी

स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार गाड़ी में ये लोग लातूर के साई और आरवी गांव के रहने वाले थे। सभी एक समारोह में हिस्सा लेने बीड के अम्बोजोगाई तहसील जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में नंदगोपाल डेयरी के पास उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद गाड़ी के हिस्से दूर दूर तक मिले हैं।

एक्सीडेंट के बाद रोड पर लगा जाम

कार की टक्कर के बाद रोड पर लंबा जाम भी लग गया था। हादसा इतना भयंकर था कि लोगों की रूह कांप उठे। एक्सीडेंट की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इसके बाद कई घंटों की कड़ी मशक्कत से जाम को खुलवाया गया।


Suggested News