बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साइकिल चलाकर मतदान करने पहुंचे कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार,मतदान से पहले मंदिर में की पूजा-अर्चना

साइकिल चलाकर मतदान करने पहुंचे कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार,मतदान से पहले मंदिर में की पूजा-अर्चना

गया: शहर के स्वराजपुरी रोड मोहल्ला स्थित जीरादेई भवन के बूथ संख्या 120 पर मतदान करने के लिए कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार साइकिल चलाकर पहुंचे। मतदान केंद्र में जाने से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, पुत्र व कई समर्थक मौजूद थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रेम कुमार ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और हाथों में दस्ताने पहन रखा था।

इस दौरान कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया के लोगों का एक बार फिर से उन्हें आशीर्वाद मिलेगा। इस बार वे 2 गुना ज्यादा बहुमत से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में प्रथम फेज के 71 सीटों पर सभी एनडीए प्रत्याशियों की जीत होगी। क्योंकि जनता ने विकास का मन बना लिया है। हमारी सरकार में विकास के व्यापक कार्य हुए हैं। पटना का गंगा जल गया पहुंच रहा है। इसके साथ ही सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य कई क्षेत्रों में व्यापक विकास हुआ है। मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी यह तय करेगी की बिहार में मुख्यमंत्री कौन होंगे? हम पार्टी के निर्णय के साथ हैं।

गौरतलब है की प्रेम कुमार नीतीश कुमार की कैबिनेट में कृषि मंत्री हैं. गया टाउन में भाजपा का दबदबा है। अभी तक 11 चुनाव हुए हैं जिसमें सबसे अधिक सात बार भाजपा जबकि 3 बार कांग्रेस और एक बार जनता पार्टी को जीत मिली। प्रेम कुमार इस सीट से 1990 से लगातार सात बार चुनाव जीतते आए हैं। 2015 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की प्रिया रंजन को 22,789 वोट से हराया था। वह 1990,1995,2000, फरवरी 2005, अक्टूबर 2005, 2010 और 2015 में चुनाव जीत चुके हैं। 


Suggested News